home page

फर्जी मुकदमे दर्ज कर दबाव बनाकर उगाही करने वाले गिरोह के सात अपराधी भेजे जा चुके जेल

 | 
फर्जी मुकदमे दर्ज कर दबाव बनाकर उगाही करने वाले गिरोह के सात अपराधी भेजे जा चुके जेल


बिजनौर, 16 सितम्बर (हि.स.) | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की पुलिस ने गैंगरेप, छेड़छाड़ आदि के झूठे आरोप लगाकर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाले गिरोह के सरगना जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा सहित कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है। इस प्रकरण में पीड़ित आमजन द्वारा गिरोह के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर अब तक 11 अभियोग पंजीकृत कराये जा चुके हैं।

गिरोह द्वारा मुख्यतः धारा 156(3) के माध्यम से फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर प्रॉपर्टी विवाद एवं अन्य मामलों में दबाव बनाकर समझौता कराया जाता था। पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। हम आमजन से अपील करते है कि उक्त गिरोह से मानसिक अथवा आर्थिक रूप से पीड़ित व्यक्ति आगे आकर पुलिस को सूचना दें। जिससे अभियुक्तो के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा सके।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र