home page

बिजनौर : खो नदी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , सात डंपर समेत पोकलेन मशीन और लोडर सीज

 | 
बिजनौर : खो नदी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , सात डंपर समेत पोकलेन मशीन और लोडर सीज


बिजनौर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना बढ़ापुर क्षेत्र में खो नदी पर खनन पट्टे के पास शनिवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 34 डंपरों को पकड़ा। इनमें खनन सामग्री से भरे सात डंपरों को सीज किया गया, जबकि एक पोकलेन मशीन और एक लोडर भी सीज किए गए। इसके अलावा 27 खाली डंपरों के चालान किए गए।

स्थानीय थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने रविवार काे बताया कि शनिवार रात खो नदी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद डंपरों की जांच की। सीज किए गए सात डंपरों में से छह के नंबर यूके 15 च 8033, यूपी 20 अत 7514, एचआर 58 डी 0446, यूपी 21 डीटी 1129, यूके 18 केए 6969 और यूपी 22 अत 8155 हैं। उन्हाेंने बताया कि मौके पर कुल 34 डंपर मिले थे। इनमें 27 खाली डंपरों के चालान किए गए, जबकि खनन सामग्री से भरे सात डंपरों को सीज किया गया है। इसके साथ ही एक पोकलेन मशीन और एक लोडर भी सीज किया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मची हुई है। --------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र