नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा
बिजनौर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में टॉफी खिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और 62 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 9(एम)/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान रायपुर गढ़ी निवासी शेर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

