ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी करने आई महिला का पर्स चोरी, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
बिजनौर, 09 सितम्बर (हि.स.) | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगर धामपुर में बुधवार काे दिनदहाड़े एक चोरी की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें एक महिला द्वारा ज्वैलर्स की दुकान से एक महिला खरीदार का पर्स चोरी कर लिया गया है। पर्स में नकदी व जेवरात समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान था।
आज सुबह थाना रेहड़ क्षेत्र के ग्राम कासमपुर गढ़ी निवासी महिला फरजाना जिसकी शादी जसपुर में हुई है। अपने भाई की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए परिजनों के साथ धामपुर सर्राफा मार्केट में स्थित बालकिशन सर्राफा की दुकान पर आई हुई थी। फरजाना अपने परिजनों के साथ ज्वेलर्स से ज्वेलरी देख रही थी। उसके समीप उसका पर्स रखा हुआ था। तभी उसके पीछे खड़ी एक बुर्कानशीं महिला फरजाना का पर्स लेकर दुकान से फरार हो गई। घटना ज्वेलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बुर्कानशीं महिला पर्स लेकर दुकान से भागती नजर आ रही है।
पीड़ित महिला फरजाना द्वारा थाना धामपुर पहुंचकर घटना के संबन्ध में पुलिस को तहरीर सोंपकर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। पीड़ित महिला ने बताया उसके पर्स 50000 रुपये नकद, कानों के सोने के बुंदे, चांदी की पाजेब, आधार कार्ड एटीएम कार्ड पैन कार्ड रखे हुए थे। पीड़ित महिला के अनुसार घटना से उसका लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। कोतवाली फिर भी प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि घटना की प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज में नजर आ रही महिला की शीघ्र ही पहचान करके घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

