home page

अधेड़ ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

 | 
अधेड़ ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली


बिजनौर, 27 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर थाना शहर कोतवाली की इन्द्रलोक कालोनी में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्थानीय निवासी संजीव कुमार ने अपने कमरे को बन्द कर स्वयं के सिर में लाइसेन्सी पिस्टल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुन मोहल्ले वालों ने दरवाजा खोल उसे घायल अवस्था में निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। गम्भीर घायल संजीव को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि संजीव (50) नाम के एक सरकारी विभाग के कर्मचारी ने खुद को गोली मारी है। मौके से दो लाइसेंस शस्त्र पिस्टल तथा बदूंक कब्जे में ली गई हैं। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पति पत्नी के बीच मनमुटाव की बात सामने आ रही है। घटना की जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है। ----------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र