home page

बिजनौर : युवक पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच में जुटी

 | 

बिजनौर, 18 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार काे तीन लोगों को नामजद करते हुए थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

उपनिरीक्षक सोनू निगम ने बुधवार काे बताया कि जोशियान माेहल्ला निवासी रवि शर्मा ने प्रमाेद शर्मा उनके दाे बच्चे आदर्श शर्मा और हिमांशु शर्मा काे नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित रवि ने बताया कि 16 नवंबर की शाम करीब सात बजे भाई पंकज शर्मा कहीं जा रहे थे। आरोप है कि जैन के बाग के सामने पहले से मौजूद उक्त लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पंकज शर्मा घायल हो गए। आरोप है कि शोर-शर्राबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

उपनिरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं, दाेषियाें के खिलाफ कठाेर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र