home page

बिजनौर में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, फायरिंग करते आरोपित फरार

 | 
बिजनौर में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, फायरिंग करते आरोपित फरार


बिजनौर, 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के कोतवाली शहर क्षेत्र के बेगावाला गांव में देर रात एक छोटे भाई ने मामूली विवाद के चलते अपने बड़े भाई की सब्बल से वार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्यवाही में जुट गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी है।

बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के बेगावाला गांव की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सलीम पुत्र हनीफ के रूप में हुई है, जो बेगावाला नई बस्ती का निवासी था। आरोपित उसका छोटा भाई नदीम है। पुलिस के अनुसार सलीम और नदीम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देर रात जब सलीम करीब 12 बजे आंगन में चारपाई पर सो रहा था, तब नदीम ने उस पर सब्बल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सलीम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित नदीम हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

एसपी सिटी डाक्टर कृष्ण गोपाल सिंह का कहना है की देर रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि बेगावाला के रहने वाले सलीम की उसके भाई नदीम ने सब्बल से वार कर बच्चों के विवाद में हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र