20 हजार की रिश्वत लेते हुए डीपीआरओ को बरेली विजिलेंस टीम ने पकड़ा
बिजनौर, 0८ मार्च (हि.स.) | जिला पंचायत राज अधिकारी बिजनौर को विजिलेंस बरेली ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विकास भवन में गिरफ्तार कर लिया है तथा गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई |
बताया गया है कि जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद ने पंचायत सचिव शुभम मलिक से काम करने की ऐवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, बुधवार शाम विकास भवन स्थित कार्यालय में शुभम मलिक से 20 हजार रुपये लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रिजवान अहमद को रंगे हाथ धर दबोचा | आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए विजिलेंस बरेली की टीम रिजवान अहमद को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर शहर थाना कोतवाली में ले गई है | इस घटना से विकास भवन में हड़कंप मचा हुआ है|थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

