home page

बिजनौर में महिला की मौत, ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप

 | 
बिजनौर में महिला की मौत, ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप


बिजनौर, 07 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के कोतवाली शहर क्षेत्र के दारानगर गंज में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने महिला के पति और ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार काे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान कालागढ़ भिक्का वाला निवासी हरिचंद दिवाकर की पुत्री पिंकी के रूप में हुई है। पिंकी की शादी साल 2017 में दारानगर गंज निवासी नितिन कुमार से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पिंकी की मौत की खबर मिलते ही परिजन दारानगर गंज पहुंचे। उन्होंने पति नितिन, सास, जेठ और जेठानी पर मारपीट कर जहर देने का आरोप लगाया है। ---------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र