home page

भदोही में क्रिकेट खेलने के दौरान खूनी विवाद, एक छात्र ने दूसरे पर बैट से किया हमला, मौत

 | 

-पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपित किशोर को हिरासत में लिया गया

भदोही, 09 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में क्रिकेट का खेल मौत का खेल बन गया। बुधवार देर शाम गांव के कुछ बच्चे खेल के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे इसी दौरान 'नो बॉल' को लेकर बच्चों में विवाद हो गया और एक किशोर ने दूसरे पर बैट से हमला कर दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टरों में मृत घोषित कर दिया। आराेपित किशाेर काे हिरासत में ले लिया गया है।

दुर्गागंज थाने के भानीपुर गाँव में अंबेडकर पार्क में कुछ बच्चे बैट-बॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान 'नो बॉल' को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान गांव के 15 वर्षीय एक किशोर ने गुस्से में बल्ले से आदित्य के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे घर ले आए और प्राथमिक उपचार और दवा दिलाई, लेकिन रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गईं। बताया जा रहा है जिस परिवार में बच्चों की मौत हुई है वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और घर का इकलौता चिराग था।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में घटना की सूचना मिलती ही दुर्गागंज पुलिस मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपित किशोर को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभुनाथ शुक्ल