home page

युवती के ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उपनिरीक्षक ने की आत्महत्या

 | 
युवती के ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उपनिरीक्षक ने की आत्महत्या


बलिया, 15 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में चितबड़ागांव थाना में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार की शनिवार रात काे ट्रेन की चपेट में आकर माैत हाे गई थी। रविवार काे उनके शव काे पाेस्टमार्टम हुआ। इस बीच दाराेगा की पत्नी ने आराेप लगाया है कि एक युवती उन्हें काफी दिनाें से परेशान कर रही थी, जिससे आहत हाेकर संदीप ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती काे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

मूलरूप से संत कबीर नगर निवासी 28 वर्षीय उपनिरीक्षक संदीप कुमार जिले के चितबड़ागांव थाना में करीब एक साल से तैनात थे। शनिवार की रात चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के पास उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पास में ही एक बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली। उपनिरीक्षक की माैत की खबर मिली ताे परिवार के लाेगाें में चीख-पुकार मच गया। रविवार काे पुलिस अधीक्षक ई राजा की माैजूदगी में पाेस्टमार्टम के बाद शव काे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इसी बीच संदीप की पत्नी ने यह आराेप लगाया है कि सिकंदरपुर थाना के सिसोटार की रहने वाली रोली नाम की एक युवती काफी दिनों से उनके पति काे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे तंग आकर उनके पति ने आत्महत्या कर लिया है। युवती के खिलाफ शिकायत मिली ताे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलिया स्टेशन से युवती काे धर दबाेचा।

एसपी ने बताया कि दाराेगा की माैत से पुलिस विभाग में शाेक की लहर है। संदीप सिंह की पत्नी ने जाे भी आराेप लगाए हैं उस मामले में संबंधित थाना पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। फिलहाल दारोगा के शव को पूरे सम्मान के साथ उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी