home page

चोरों के लिए सेफ जोन बना महसी सर्किल,डेढ़ माह में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदात

 | 
चोरों के लिए सेफ जोन बना महसी सर्किल,डेढ़ माह में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदात


बहराइच, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का महसी सर्किल इलाका चोरों का नया ठिकाना बन चुका है। लगभग डेढ़ माह में दर्जन भर से अधिक चोरी की घटनाएं होने से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। ग्रामीणों ने पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े किए हैं,लेकिन महसी सर्किल की पुलिस चोरों को पकड़ने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

महसी सर्किल में बीते एक माह 18 दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हुई है। जिसमें बौंडी थाना क्षेत्र में सबसे अधिक सात चोरी की वारदातें हुई हैं। हरदी थाना क्षेत्र में चार, कोतवाली देहात में एक और थाना रामगांव क्षेत्र में एक हुई चोरी की घटना ने पुलिसिया गश्त की कलई खोल दी है। आलम यह है कि चोरों के संगठित गिरोह एक बाद एक लगातार चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिसिया गश्त को चुनौती दे रहे हैं। इतना ही नहीं जहां पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकाम दिख रही है।

चोरी की घटना का विवरण हरदी की घटना से करते हैं। 20 मई की रात हरदी के वीरशाह पुर के रहने वाले उदयचंद्र मिश्रा के यहां, 6 जून की रात हरदी के सोतिया भट्ठा के रहने वाले महेश त्रिवेदी के घर, 15 जून की रात हरदी थाना क्षेत्र के गोपचन्दपुर के रहने वाले मनीष बाजपेयी व इसी रात में हरदी थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय हरदी द्वितीय में छह पंखे चोरी कर पुलिस को कड़ी चुनौती प्रस्तुत की।

रामगांव थाना क्षेत्र में रेहुआ मंसूर में बीती 28 अप्रैल को अनूप मिश्रा,बौंडी थाना क्षेत्र के गुंजौली खुर्द के रहने वाले सौरभ सिंह,बेहटा चूरामणि में सुभाष कश्यप,12 जून की रात को इसी थाना क्षेत्र के बभनौटी के रहने वाले दिवेश,12 जून को इसी ग्राम पंचायत के शाबिर, बभनौटी के अनिल,बभनौटी के विजय सिंह,बभनौटी के राधे सिंह के यहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक घटना ही घटित हुई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के रामहर्ष पुरवा के प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है।

क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर महसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। जल्द ही चोरी गए सामानों और नगदी को बरामद कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA