home page

बागपत में वीडियोग्राफी करने वाला युवक फंदे पर झूला, मौत

 | 
बागपत में वीडियोग्राफी करने वाला युवक फंदे पर झूला, मौत


बागपत, 23 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत जनपद के बड़ागांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। युवक जैन मंदिर में वीडियोग्राफी का काम करता था। मौके पर पहुंची खेकड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच जारी है।

खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर के एक हिस्से में युवक का शव सोमवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान अंबेडकर नगर के बेनीपुर गांव निवासी आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। आदित्य त्रिलोक तीर्थ मंदिर में होने वाले कार्यक्रम की कवरेज जिनवाणी चैनल के लिए करता था। त्रिलोक जैन ने बताया कि उनको सुबह ही घटना का पता चला। आदित्य तिवारी अच्छा लड़का था। मन्दिर की वीडियो कवरेज करता था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परिजनों को भी बुलाया गया है। खेकड़ा थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर टीम पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य लिए है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी