home page

बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड

 | 
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड


बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड


बागपत, 23 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के सूरजपुर महनवा गांव के पास रेप का विराेध करने पर हुई महिला की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। मामले में एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में 150 लोगों से पूछताछ की गई गयी थी और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे गए। एसपी ने इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया था।

एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा डेढ़ सौ लोगों से पूछताछ करते हुए 100 से ज्यादा कैमरा देखे गए। महिला की हत्या मामले में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। हत्या के बारे में 150 लोगों से पूछताछ हुई, सीसीटीवी कैमरों से भी मदद नहीं मिली। पुलिस टीम ने एक ब्लाइंड केस को खोला है। इसलिए टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है।

11 फरवरी को मिला था शव

घटना बागपत जिले में 11 फरवरी को बागपत कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव के पास हुई थी। सूरजपुर मानव गांव निवासी बाबूराम ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। इस घटना को लेकर कई दिन तक हंगामा चला और धरने प्रदर्शन हुए। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने मामले की गंभीरता को लेते हुए लापरवाही के आराेप में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। घटना के खुलासे में चार इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिस कर्मियों को लगाया था था। 11 दिन की कड़ी मेहनत के बाद बागपत पुलिस ने घटना में आरोपी को गिरफ्तार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी