बाबा ने गाय की बछिया बछिया को पीटकर मारा डाला, वीडियाे वायरल
मीरजापुर, 18 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में जमालपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित सरकोहिया कुटिया आश्रम के एक बाबा ने गाय की बछिया को कथित रूप से लाठी-डंडे से मारने पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद बरजगंदल के कार्यकर्ताओं ने जमालपुर थाने पहुंचकर बाबा के विरुद्ध कारवाई करने कि मांग की है।
बजरंग दल के कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि वीडियाे में साफ दिख रहा है कि बाबा गाय की बछिया काे पीट रहा है। लगातार पिटाई से बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। कुछ देर के बाद कुटिया के बगल में स्थित भोकानाला पर अचेत होकर गिर गई। सूचना मिलने पर हिंदू वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक को बुलाया। पशु चिकित्सक ने घायल बछिया को देखते ही मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद चिकित्सक ने बछियां का पोस्टमार्टम किया गया।
मामले में बजरंग दल के प्रखण्ड सयोजक राहुल ने बुधवार काे जमालपुर थाने में तहरीर देकर बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिकायत करने के बाद बाबा ने एक कार्यकर्ता के साथ गाली गलौज किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाबा को जेल भेज दिया है। पशु चिकित्सक संतोष गिरी ने मृत बछिया का पोस्टमार्टम किया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पशु फसल को नुकसान कर रही थी। तीन दिन बाद पशु की मौत हो गई।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

