home page

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप

 | 
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप


औरैया, 04 सितंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाे गई। मायके पक्ष ने मृतका के पति पर मारपीट और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और सीओ बिधूना पी. पुनीत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पट्टी ज्ञानी निवासी तेजराम राजपूत की बेटी रेखा देवी की शादी वर्ष 2016 में कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अचनकापुर निवासी प्रमोद कुमार राजपूत के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से रेखा अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को उसका पति प्रमोद कुमार मायके आया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।

मायके पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान प्रमोद ने रेखा के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को मिली। रेखा के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा कृष्णा करीब 10 वर्ष का है, जबकि अन्य दो बच्चों की उम्र करीब सात और तीन वर्ष है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

एसपी ने बताया कि विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार