home page

पिता की पीटकर हत्या का आराेपित बेटा गिरफ्तार

 | 
पिता की पीटकर हत्या का आराेपित बेटा गिरफ्तार


औरैया, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगरिया राजाराम गांव में कुत्ते को मारने से मना करने पर बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने और उपचार के अभाव में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित बेटे को मंगलवार काे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने बताया कि 12 अक्टूबर को नगरिया राजाराम गांव निवासी कंचन कुत्ते को मार रहे थे। इस बात काे लेकर उनके बेटे आजाद ने

पिता काे मना किया। जिस पर पित कंचन ने बेटे काे डांट दिया। इससे गुस्साएं बेटे आजाद ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया। घटना के संबंध में आरोपित की भाभी कौशल्या पत्नी रवि की तहरीर पर थाना ऐरवाकटरा में मुकदमा अपराध संख्या 156/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आज गांव के बाऊखेड़ा मोड़ से जाने वाले रास्ते पर करीब 100 मीटर आगे आरोपित आजाद (28) को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि

इस मामले में आराेपित के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार