home page

औरैया : श्री पोरवाल सभा ने धर्मशाला के जीर्णोद्धार व विकास कार्यों पर किया मंथन

 | 
औरैया : श्री पोरवाल सभा ने धर्मशाला के जीर्णोद्धार व विकास कार्यों पर किया मंथन


, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में श्री पोरवाल सभा रजि. की एक आवश्यक बैठक होमगंज स्थित सभा के धर्मशाला में साेमवार काे आयाेजित की गई। अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई तथा एजेंडाें के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

संस्था के आय-व्यय निरीक्षक राजीव पोरवाल (रानू) ने संस्था के लेखा-जोखा काे चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा ऑडिट एवं बैलेंस शीट तैयार कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की। इसके अलावा सभा द्वारा अक्टूबर-2025 में क्रय की गई भूमि के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इस कार्य की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सभा के अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट को सौंपी गई।

मंत्री आनन्द गुप्ता (डाबर) ने सुझाव दिया कि दाखिल-खारिज पूर्ण होने के बाद समाज के वरिष्ठ संरक्षक मंडल से विचार-विमर्श कर भवन निर्माण की रूपरेखा एवं नक्शा तैयार किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने तथा पोरवाल समाज की प्राचीन एवं वर्तमान सामाजिक गतिविधियों पर आधारित स्मारिका प्रकाशित करने को लेकर भी चर्चा की गई।

अन्य प्रस्तावों के अंतर्गत उपस्थित सदस्यों ने संस्था एवं समाज हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने समाज के उत्थान एवं संगठन की मजबूती के लिए दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अंत में अन्य कोई विषय न होने पर बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। इस दाैरान धर्मशाला के जीर्णोद्धार व विकास कार्यों पर भी सहमति बनी।

बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलकांत पोरवाल, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत पोरवाल (मोनू), शिक्षक प्रदीप गुप्ता, विकास पोरवाल (जौली), आदित्य पोरवाल, शिक्षक विकास बाबू पोरवाल, चिकित्सा सलाहकार एल.एन. गुप्ता, नीरज पोरवाल, राम आसरे गुप्ता, मधुर पोरवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार