औरैया : पॉक्सो मामले में वांछित तीन आरोपित गिरफ्तार
औरैया, 16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना बिधूना में दर्ज मुकदमा संख्या 256/2026 में पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दीपान्शू पाल पुत्र सुरेंद्र पाल, शिवम पाल पुत्र कमलेश कुमार और प्रिन्स पाल पुत्र रामरतन पाल निवासी ग्राम गड़रियन पुरवा, थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

