home page

प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार

 | 
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार


प्रतापगढ़, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात शनिवार को पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपित को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार इनामी हत्यारोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनन्दन राय ने बताया कि बीती 22 दिसंबर को कुंडा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का अपहरण कर हत्या कर दी गई। इस घटना में कुंडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही थी। मामले में नामजद आरोपित सत्यम मिश्रा पुत्र दिनेश चन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम नई बाजार रहवई के ऊपर पुलिस अधीक्षक को ओर से 50 हजार रुपये का इनामी घोषित किया गया था।

एएसपी ने बताया कि इनामी हत्यारोपित की गिरफ्तारी में कुंडा थाना निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर बीती रात दुखिया चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक कार बरामद की गई है। गिरफ्तार इनामी हत्यारोपित को जेल भेजते हुए कार्रवाई की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपेन्द्र तिवारी