home page

एसटीएफ ने पूर्वांचल में असलहा तस्करी का नेटवर्क चलाने वाले 50 हजार के इनामी आरोपित को किया गिरफ्तार

 | 
एसटीएफ ने पूर्वांचल में असलहा तस्करी का नेटवर्क चलाने वाले 50 हजार के इनामी आरोपित को किया गिरफ्तार


मीरजापुर, 28 नवंबर (हि.स.)। पूर्वांचल में असलहा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े 50 हजार रुपये के इनामी सुनील दुबे उर्फ रफ्तार को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने शनिवार को जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया। हलिया थाना क्षेत्र के हरसड़ गांव निवासी सुनील लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी को असलहा तस्करी के मामले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

जौनपुर के मछलीशहर में 25 अगस्त 2026 को असलहा तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपितों को पांच देसी पिस्टल और सात अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था। इसी कार्रवाई के बाद सुनील दुबे का नाम सामने आया था। मामले में फरार चल रहे सुनील पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ वाराणसी की टीम उसकी तलाश में जुटी थी।

सुनील के खिलाफ प्रयागराज, जौनपुर और प्रतापगढ़ समेत पूर्वांचल के कई जिलों में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

हलिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित कई मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही थी और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। आज उसकी गिरफ्तारी करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा