home page

सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदा कर्मी 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

 | 
सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदा कर्मी 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार


सोनभद्र, 18 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में साेनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन करवाने के एवज में पचास हजार रुपये की घूस लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक संविदा कर्मी को गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर के निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया ने बुधवार को बताया की बुधवार काे स्वास्थ्य विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्य कर रहे चंचल यादव को पचास हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मीरजापुर के पीली कोठी निवासी मीरा देवी पत्नी रत्नेश कुमार शुक्ला ने लिखित तहरीर देकर बताया था कि चंचल यादव अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने के रजिस्ट्रेशन के लिए पचास हजार रूपए घुस मांग रहा थे। उनकी ओर से लगातार परेशान किया जा रहा था।

महिला की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के ट्रैप टीम ने मामले काे गंभीरता से लिया। बुधवार दोपहर 13:35 बजे राबर्ट्सगंज रोडवेज परिसर में स्थित मन्दिर के पास से स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी को पचास हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद राबर्ट्सगंज कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी