home page

यूपी के सिद्धार्थनगर में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते लेखपाल को दबोचा

 | 
यूपी के सिद्धार्थनगर में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते लेखपाल को दबोचा


सिद्धार्थनगर, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील में कार्यरत लेखपाल अरविंद को गुरुवार को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

देवरिया जनपद के मूल निवासी लेखपाल अरविंद एक दशक से इटवा तहसील में कार्यरत हैं। वर्तमान में लेखपाल पद के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी इनसे लिया जाता था। एंटीकरप्शन टीम को किसी शिकायतकर्ता द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अरविंद द्वारा रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत की गई थी। गुरुवार को टीम ने इन्हें तहसील के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपित लेखपाल को मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए थाना ले जाया गया। जहां उक्त लेखपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने में टीम जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीन प्रकाश ने बताया कि लेखपाल की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। इससे अधिक जानकारी उनके पास नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी