पशु क्रूरता मामले में दाे आरोपित गिरफ्तार
| Feb 4, 2026, 19:35 IST
मीरजापुर, 04 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर की थाना अदलहाट पुलिस ने बुधवार को पशु क्रूरता के आरोप में दो अभियुक्तों रहीश पुत्र इकबाल ग्राम गरौड़ी और खुर्शीद पुत्र मोईन अंसारी ग्राम तकिया, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। उनके पास से कई प्रकार के उपकरण और मांस भी बरामद किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना अदलहाट में मु0अ0सं0-24/2026 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 325, 271, 272 बीएनएस और 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

