home page

वाराणसी : देव दीपावली में चोरी—लूट करने आए आंध्र प्रदेश गिराेह के 14 चोर गिरफ्तार, होटल में थे रुके

 | 
वाराणसी : देव दीपावली में चोरी—लूट करने आए आंध्र प्रदेश गिराेह के 14 चोर गिरफ्तार, होटल में थे रुके


वाराणसी, 24 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में देव दीपावली पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच सक्रिय होने से पहले ही आंध्र प्रदेश का चोर गिरोह गिरफ्तार हो गया। सिगरा थाना की पुलिस टीम ने गिरोह के 14 महिला-पुरुष चोरों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपित आंध्र प्रदेश से वाराणसी आए थे और सोनिया क्षेत्र के एक होटल में रुके थे।

सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने मंगलवार काे गिरोह को प्रस्तुत करते हुए कहा कि सिगरा पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना मिली,

आंध्र प्रदेश के कुछ लोग सोनिया में एनपीएस गेस्ट हाउस में है, जो संदिग्ध दिख रहे हैं। पुलिस टीम ने छापेमारी कर वहां मौजूद सभी 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के दो एंड्रायड मोबाइल फोन और पर्यटकों से चोरी किए गए 57,960 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में चोर गिरोह ने देव दीपावली पर चोरी के लिए सक्रिय होने की बात कबूल किया। इनके खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपित गिरोह की पहचान अंगडी द्वारका, कोलावल्ली मरियम्मा, गुंटरु तरुन अनिल उर्फ चिन्माकुर्थी मदन,

वल्लभा यादमनि, इटा कृष्णा वेनी, समुद्राला रवानम्मा, पशुपुलाती लक्ष्मी, मालेल्ला साईगोपी, समुद्रालम मैरी, समुद्राला रवानम्मा, गोदावरी गुज्जी, जांपा किरन कुमार, इट्टा वेंकटेश और बोज्जागन रूद्रावीना शामिल हैं। वहीं पुलिस टीम में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र सहित उपनिरीक्षक सौरभ शाही, सलमान खान, डाली साहू समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपिताें के खिलाफ आंध्र प्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे भी दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019, 2020 और 2021 के मामले शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद