home page

साइबर सेल की सक्रियता से ठगी के 25 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौटे

 | 
साइबर सेल की सक्रियता से ठगी के 25 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौटे


मीरजापुर, 10 मई (हि.स.)। अहरौरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से खाता बंद कराने और एलआईसी रद्द करने के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि वापस करा दी।

कौड़िया कला निवासी महेंद्र केशरी ने दो मार्च को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठगों ने खाता बंद करने और एलआईसी रद्द कराने का झांसा देकर उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अहरौरा थाना साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर सेल ने पूरी धनराशि 25 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

रविवार को खाते में रुपये वापस आने पर महेंद्र केशरी ने रविवार काे थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का आभार जताया। इस दौरान साइबर सेल टीम ने उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचाव और साइबर जागरूकता संबंधी जानकारी भी दी।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय मिश्र, मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह और महिला आरक्षी महिमा उपाध्याय शामिल रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा