home page

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मुख्य आरोपित महाराष्ट्र से गिरफ्तार

 | 
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मुख्य आरोपित महाराष्ट्र से गिरफ्तार


फतेहपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को दो माह पूर्व थाना किशनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से लापता 17 वर्षीय नाबालिगलड़की को पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित अनूप सिंह निवासी ब्योटी, थाना किशनपुर को भी गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि आरोपित अनूप सिंह नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पहले गुजरात और बाद में महाराष्ट्र ले गया था। मामले में नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर अनूप सिंह समेत उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपिताें की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम ने महाराष्ट्र पहुंचकर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। वहीं मुख्य आरोपित अनूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग से पूछताछ के बाद उसे बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले में आरोपित को न्यायालय में पेश करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।----------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार