दहेज हत्या के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
| Nov 19, 2026, 18:11 IST
बाराबंकी, 19 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप ने गुरुवार काे बताया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के मामले में वांछित अनुरुद्ध यादव पुत्र हरिनाम यादव निवासी ग्राम टड़वा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

