home page

पिज़्ज़ा में थूक लगाने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
पिज़्ज़ा में थूक लगाने वाला आरोपित गिरफ्तार


नोएडा, 11 मई (हि.स.)। नाेएडा में थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में स्थित पिज़्ज़ा की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने पिज़्ज़ा बनाते समय उसमें थूक लगाया। कर्मचारी की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे गया। पुलिस ने साेमवार काे उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर आक्राेश जताया था।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि 10 मई की शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सेक्टर 22 स्थित पिज़्ज़ा की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा पिज़्ज़ा बनाते समय अनुसूचित कृत्य (थूक लगाया) किया गया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियाे का संज्ञान लिया गया और पुलिस ने कार्रवाई घटना को कारित करने वाले मुजम्मिल पुत्र साकिर निवासी ग्राम गिझौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आराेपित से पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी