घर में घुसकर जानलेवा हमला और फायरिंग का एक आरोपित गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना एका पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।
थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत आरोपित रवी यादव उर्फ बन्टी अपने अन्य साथियों सहित हाथों में डंडे, सरिया एवं धारदार हथियार लेकर संजय के घर में जबरन घुस आये। आरोपितों ने घर में घुसकर परिवारी जनों के साथ मारपीट की। इस दौरान तमंचे से जान से मारने की नीयत से संजय के ऊपर फायर किया। पीड़ित संजय के भाई ने 14 मई को एका थाने में उक्त घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी।
थाना प्रभारी एका संजुल पांडेय ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ हत्या के प्रयास में वांछित आरोपित रवि उर्फ बन्टी नगला गजू को मदीपुर की तरफ नहर पटरी से गिरफ्तार किया है। आरोपित के3 खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

