home page

देवरिया : हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
देवरिया : हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


देवरिया, 11 अगस्त (हि.स.)। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को बजाजी रोड से सूचना पर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आर्य समाज गली निवासी आदित्य शर्मा उर्फ कान्हा है। वह कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा से संबंधित मामले में वांछित था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे मंगलवार काे बजाजी रोड पर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक