home page

कानपुर में पांच जुआरी गिरफ्तार, 28 हजार रुपये से अधिक नकदी बरामद

 | 
कानपुर में पांच जुआरी गिरफ्तार, 28 हजार रुपये से अधिक नकदी बरामद


कानपुर, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर की रावतपुर थाना पुलिस ने रविवार काे जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 28,265 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान रवि कुमार सिंह उर्फ सोनू, मोहम्मद सिराज, गोलू, फिरोज खान और गोपाल शर्मा के रूप में हुई। सभी रावतपुर क्षेत्र के निवासी हैं।

आगे उन्होंने बताया कि आरोपित सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 28,265 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।----------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप