home page

प्रयागराज में 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 | 
प्रयागराज में 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


प्रयागराज, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार को स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सूबेदार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तीनों आराेपिताें के कब्जे से 704.88 ग्राम स्मैक बरामद किया। बरामद की गई स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 40 लाख 97 हजार 600 रूपये की है।

यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में इस गिरोह का मुखिया प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के ताड़बाग निवासी सचिन पासी पुत्र जीतलाल है । इसके खिलाफ धूमनगंज थाने में अब तक कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। इसके सहयोगी ताड़बाग निवासी राहुल कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार और नितेश कुमार पुत्र गोरेलाल है।

डीसीपी नगर ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। पकड़े गिरोह के सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। मादक पदार्थों की बरामदगी करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त ने पचास हजार रूपए इनाम देने की घोषणा की है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है ।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल