home page

क्लोन बायोमेट्रिक के जरिये अपने खाते में रकम ट्रांसफर करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

 | 
क्लोन बायोमेट्रिक के जरिये अपने खाते में रकम ट्रांसफर करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार


बाराबंकी, 01 जून (हि.स.)। आधार आधारित बैंकिंग प्रणाली में सेंध लगाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर साइबर गिरोह का बाराबंकी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकली फिंगरप्रिंट (क्लोन बायोमेट्रिक) के जरिए एईपीएस (आधार सक्षम भुगतान प्रणाली) से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, दो थम्ब स्कैनर मशीनें और एक अर्टिगा कार बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने साेमवार काे बताया कि मामले की शुरुआत तब हुई जब बदोसराय थाना क्षेत्र के मरकामऊ निवासी मोहम्मद आजम ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार आरोपिताें ने उनके भाई मोहम्मद अंसार को झांसे में लेकर सहज मनी की रिटेलर आईडी बनवाई और बाद में उसी आईडी का दुरुपयोग करते हुए फर्जी आधार कार्ड एवं नकली बायोमेट्रिक के जरिए करीब 1.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपिताें ने कई अन्य तिथियों में भी इसी आईडी का इस्तेमाल कर अवैध निकासी की और धनराशि अपने तथा अपने साथियों के खातों में ट्रांसफ़र कर लेते थे। जिन्हें आज सोमवार को पकड़ इस कर इनका फ्राड का खुलासा कर इन लोगो को जेल भेजा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी