home page

पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

 | 
पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली


शाहजहांपुर, 17 अप्रेल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाशों और उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) भंवरे दीक्षा अरुण ने शुक्रवार को बताया कि बीती देर रात तिलहर पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश मोटरसाइकिल से किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर तिलहर पुलिस ने बख्तियारपुर गौटिया मोड़ के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम को मोटरसाइकिल से तीन संदिग्ध आते दिखे तो उन्हें रुकने का इशारा किया ताे वह मोटरसाइकिल की रफ्तार बड़ाकर भागने लगे। जल्दबाजी में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की और दो बदमाश गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी की और गोली लगने से घायल जनपद पीलीभीत निवासी वाहिद खां तथा जनपद शाहजहांपुर निवासी फत्ते और उनके तीसरे साथी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज है। बदमाशों के पास से अवैध असलाह और कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा