home page

मीरजापुर में जातिसूचक टिप्पणी करने के दाे आराेपित हिरासत में

 | 
मीरजापुर में जातिसूचक टिप्पणी करने के दाे आराेपित हिरासत में


- शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की वायरल वीडियो की जांच

मीरजापुर, 10 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के चेतगंज क्षेत्र के मझरा स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामले में अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी निवासी भोला सरोज समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने चेतगंज पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वीडियो की जांच के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा