गैर इरादतन हत्या मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
औरैया, 07 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में थाना अजीतमल पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में गुरुवार को वांछित आरोपित विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
अजीतमल थाने के उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को वादी वीरेन्द्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 178/26 धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा में संशोधन करते हुए इसे धारा 105 बीएनएस (भादवि की धारा 304 के समतुल्य) पाया गया।
पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपित विपिन कुमार पुत्र जयप्रकाश उर्फ भैयालाल, निवासी कल्ले का पुरवा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

