home page

शहडोल: अज्ञात वाहन ने दो मवेशियों को कुचला, चालक की तलाश

 | 
शहडोल: अज्ञात वाहन ने दो मवेशियों को कुचला, चालक की तलाश


शहडोल, 19 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में कमता के पास मेन रोड पर शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने दो मवेशियों को कुचल कर चालक मौके से फरार हो गया। दिया। इस हादसे में दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन सड़क पर मवेशियों के शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, कमता के पास मेन रोड पर दो मवेशी सड़क पर थे। तभी तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मवेशियों की वहीं मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से भाग गया। हादसे के कुछ देर बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने दोनों मवेशियों के शव देखे। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना जैतपुर पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई।

पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और वाहन की पहचान के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किस वाहन से हुआ और टक्कर के बाद चालक किस तरफ भागा।

मनीष शुक्ला

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला