कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
| May 22, 2026, 15:02 IST
नोएडा, 22 मई (हि.स.)। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में शुक्रवार काे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 39 के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

