शादी का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, खाते से निकलवाई लाखों की रकम
नोएडा, 17 मार्च (हि.स.)। थाना थाना फेस- 3 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा उसके खाते से लाखों रुपया निकलवा लिया। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने मंगलवार काे बताया कि एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद गोरखपुर की रहने वाली है। पीड़ित के अनुसार उसकी फरवरी माह में एक व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई। आरोपित जयंत कुमार सिंह से उसकी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार जयंत कुमार सिंह से उसकी फरवरी माह 2026 में मुलाकात हुई। उनका आरोप है कि जयंत ने उसे मिलने के लिए सेक्टर 70 मे स्थित एक जीम में बुलाया। उसने उससे शादी का वादा किया तथा उसके मर्जी के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। महिला के अनुसार उसने उसके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये और एक लाख लोन करवाया तथा 85 हजार रुपये उसके खाते से निकलवा लिया। युवती के अनुसार वह अब शादी करने से इनकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

