home page

अनूपपुर: नाबालिग भांजी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

 | 
अनूपपुर: नाबालिग भांजी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल


अनूपपुर, 25 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंर्तगत नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने वाला मामा को पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां आरोपी को जिला जेल अनूपपुर में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा ने बताया कि नाबालिग पीड़िता ने अस्पताल चौकी शहडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। पीडिता के अनुसार पिछले वर्ष माह सितंबर 2025 में अपनी मम्मी के साथ नानी के घर गई थी तो वहां मामा ने जबरजस्ती बुरा काम किया है जिससे वह गर्भवती हैं। पीड़िता की रिपोर्ट पर अस्पताल चौकी शहडोल थाना सोहागपुर से जीरो का अपराध प्राप्त कर बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत 21 मार्च 2025 को थाना जैतहरी में असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयर। जैतहरी पुलिस के कार्यवाही कर नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोपी मामा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा, उप निरीक्षक जी.पी.एच. तिर्की, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक मनीष तोमर, महिला आरक्षक मंजू भट्ट एवं आरक्षक रामेश्वर शर्मा का विशेष योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला