home page

सीवान में ट्रेन से लावारिस देशी शराब बरामद, आरपीएफ ने किया जब्त

 | 
सीवान में ट्रेन से लावारिस देशी शराब बरामद, आरपीएफ ने किया जब्त


सीवान, 29 अप्रैल (हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान की क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड ने बुधवार को गश्त के दौरान गोरखपुर-छपरा पैसेंजर ट्रेन से लावारिस देशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के आदेश पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड ने गाड़ी संख्या 55056 गोरखपुर-छपरा पैसेंजर एक्सप्रेस के सामान्य कोच संख्या 214697 में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान एक लावारिस झोले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान झोले से 200 एमएल की 46 बोतल ‘बंटी बबली लाइम’ देशी शराब बरामद हुई।

जब्त शराब की कुल मात्रा 9.200 लीटर आंकी गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2530 रुपये बताई गई है। बरामद शराब को आरपीएफ द्वारा कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

मामले की जांच उत्पाद विभाग सिवान के अवर निरीक्षक कृष्णा पासवान द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई छोटे लाल सिंह यादव, एएसआई शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, बलवीर यादव, परमेन्द्र राय एवं आबिद अली शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma