home page

देवभूमि में तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी

 | 

ऊना, 29 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का संगीन मामला प्रकाश में आया है। जिस पर पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर मासूम का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है।

मिली जानकारी मुताबिक उक्त घटना 27 मार्च राम नवमी के दिन की है। क्षेत्र में रहने वाले एक प्रवासी परिवार की दो बेटियों को पड़ोस का ही एक व्यक्ति कन्या पूजन के लिए अपने घर ले गया था। कुछ समय बीतने के बाद किसी अन्य महिला ने बच्ची की मां को बताया कि उसकी बेटी के साथ कोई एक्सीडैंट हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही बच्ची के माता-पिता मौके पर पहुंचे और बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में जब ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण किया, तो पता चला कि बच्ची के शरीर पर मौजूद चोटें कथित यौन शोषण की हैं। बच्ची की गंभीर स्थिति और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया, जहां उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल