home page

गुस्से में पत्नी ने खोया आपा, पति के गुप्तांग पर किया हमला

 | 

ऊना, 13 जुलाई (हि.स.)। ऊना मुख्यालय से सटी एक पंचायत में घरेलू विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पत्नी ने कथित तौर पर तेजधार हथियार से अपने पति पर हमला कर दिया। हमले में 20 वर्षीय प्रवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार युवक की हाल ही में शादी हुई थी और वह अपनी 18 वर्षीय पत्नी तथा सास के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से पति पर वार कर दिया।

हमले में युवक के बाजू और गुप्तांग पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घायल के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल