मैड़ी मेले में बच्ची का शारीरिक शोषण, पोस्को में मामला दर्ज
ऊना, 02 मार्च (हि.स.)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी में एक नाबालिग श्रद्धालु लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने पर पीड़िता के पिता ने थाना अंब में शिकायत दी है। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार उनकी लड़की पंजाब के अमृतसर में सातवी कक्षा में पढ़ती है। वह अपनी माता के साथ व गांव के अन्य लोगों के साथ संगत सहित बाबा बडभाग सिंह जी मैडी मे माथा टेकने आई थी तथा सभी गांव व संगत के लोग एक टैंट में रह रहे थे। लड़की की माता अमृतसर पंजाब से आए एक व्यक्ति के साथ अलग टैन्ट मे रह रही थी ।
जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को उनकी लड़की अपने टैन्ट मे अन्य संगत के साथ सोई हुई थी तथा उसकी चाची भी साथ थी । समय करीब 01.00 बजे रात लड़की की माता उसे वाथरूम जाने के बहाने अपने साथ टैंट से थोड़ी दूर एक झाड़ियों व कुएं के पास ले आई। वहां पर माता की जान पहचान का व्यक्ति खडा था जोकि नशा मे था उसने उसे झाड़ियों में ले जाकर अश्लील हरकत करने शुरू कर दी लड़की द्वारा विरोध करने पर उसके मुँह व सिर मे थप्पड मारे व सिर में अपने हाथ मे डाले कड्डे से वार किए तथा धक्का देखें पीठ के बल उसे नीचे गिरा दिया जिससे उसकी पीठ व कमर में भी चोट आई है।
हैरानगी की बात है कि इस सारे घटना कम्र के समय कलयुगी माता वही पर मौजूद थी। आरोपी की चंगुल से वडी मुश्किल से छुटने के वाद टैन्ड मे वापिस आकर वहां पर मौजूद सभी को इस वारदात को बारे बताया । डर के मारे लड़की की माता वहां से भाग गई । साथ आए संगतों ने फोन पर पीड़िता के पिता को घटना की जानकारी दी तो उसने पंजाब से आकर थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई।
एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

