home page

711 ग्राम चरस और 54 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
711 ग्राम चरस और 54 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार


ऊना, 04 अगस्त (हि.स.)। ऊना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 711 ग्राम चरस (कैनाबिस) और 54 ग्राम अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ के अनुसार विशेष अभियान के तहत एसआईयू ना की टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर अंब चौक में नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 711 ग्राम चरस और 54 ग्राम अफीम बरामद हुई।

मामले में कार चालक अवतार कुमार निवासी घनारी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।एसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री या सेवन को बढ़ावा देने संबंधी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल