home page

अम्ब में 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

 | 
अम्ब में 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार


ऊना, 09 सितंबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना ने अम्ब में कार्रवाई करते हुए 17.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आठ सितंबर की देर रात निरीक्षक विपन कुमार शर्मा प्रभारी पुलिस थाना अम्ब के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 8 के एक मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से 17.68 ग्राम हचिट्टा बरामद हुआ।

इस मामले में पुलिस ने एक युवक और उसकी माता तथा वार्ड नंबर दो के एक अन्य युवक को को आरोपी बनाया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने आमजन से अपील की है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। नशे के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल