home page

घालूवाल एटीएम में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

 | 

ऊना, 06 मई (हि.स.)। हरोली थाना के अंतर्गत के घालूवाल में एसबीआई बैंक के एक एटीएम में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद संबंधित बैंक प्रबंधन ने इसकी शिकायत हरोली पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार एटीएम के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचाया गया है। घटना का पता चलते ही बैंक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हरोली पुलिस अब एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है जिसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।प्रारंभिक जांच में पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

वहीं इस संबंध में डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि एसबीआई एटीएम में तोड़फोड़ की शिकायत मिली है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज अभी तक नहीं मिली है, जो कि चेन्नई से आनी है। उसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शुरुआती जांच में पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल