ऊना में बाईक की टक्कर से राहगीर की मौत
ऊना, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिला ऊना के थाना अंब के तहत नैहरियाँ में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार(58) पुत्र दासा निवासी नोहन (सपौरी) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार दोपहर नैहरियाँ में एक तेज रफ्तार मोटर साइकल ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को चपेट में ले लिया। इस सड़क हादसे में दौरान गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया।
लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग भी घायल हुए हैं लेकिन वे मौका देखते ही क्षतिग्रस्त मोटरसाइकल को छोड़ कर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार मृत विजय कुमार पेशे से ड्राईवर था। उक्त घटना के बाद मृत के घर पर शोक की लहर है।
डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके का निरीक्षण किया है और सड़क हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

