हरिद्वार से कार चुराकर ले गए हरियाणा के दो वाहन चोर दबोचे
हरिद्वार, 01 मई (हि.स.)।मंगलौर कोतवाली पुलिस नेहरियाणा निवासी दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि दोनों आरोपितकबड्डी और ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं, लेकिन नशे की लत और झूठी शान-शौकत के लिए लग्जरी लाइफ जीने की चाह में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से मंगलौर से चोरी की गई ईको कार और चोरी में इस्तेमाल की गईस्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
बीते 22 अप्रैल को दिल्ली निवासी बंटी ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि गुंड मंडी क्षेत्र से उनकी ईको कारचोरी कर ली गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर ने विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस नेसैकड़ो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।आरोपितहरिद्वार से हरियाणा भागते समय कई टोल प्लाजाके बैरियरों परकैमरों में कैद हुए। लगातार तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस के बादपुलिस टीम ने गोहाना रोड पानीपत हरियाणा में दबिश देकर गुरुवार को दो आरोपितोंको धर दबोचा।
पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दिल्ली नम्बर की ईको कारऔर चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर ली गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित शाहिल और संदीपनिवासी राजनगर, पानीपत, खेलों की कोचिंग लेते हैं लेकिन नशे के आदी हैं।
महंगे शौक पूरे करने और झूठी रौबदारी दिखाने के लिए दोनों वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। योजना के तहत दोनों पहले पानीपत से वाहन बुक कर हरिद्वार पहुंचे और फिर गुंड मंडी क्षेत्र से ईको कार चोरी कर फरार हो गए।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

